फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हिम्मतपुर तल्ला में बस दुर्घटनाग्रस्त पांच बच्चे घायल

हिम्मतपुर तल्ला में बस दुर्घटनाग्रस्त पांच बच्चे घायल

Sun, 16 Dec 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
हिम्मतपुर तल्ला में बस दुर्घटनाग्रस्त पांच बच्चे घायल
हल्द्वानी। दो स्कूल बसों की रेस में शनिवार सुबह पांच बच्चों की जान पर बन आई। पीछे से आ रही एक बस को पास देने के चक्कर में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो उसमें सवार पांच बच्चों के सिर में चोट आ गई। सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्कूल प्रबंधन उन्हें स्कूल ले गया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे भगवानपुर तल्ला के पास हुआ। मुखानी थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के अनुसार सुबह सात बजे एक स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। उसके पीछे दूसरे स्कूल की बस थी। पीछे से आ रही बस के ड्राइवर को आगे जाने की जल्दी थी। आगे चल रही बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारे तो उसमें सवार पांच बच्चों के सिर सीट से टकरा गए। बस में चीख पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार पांचों बच्चों का एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया। मुखानी थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने घटना का जायजा लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं। उनके सिर में चोट आई थी। बच्चों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्कूल में लाया गया था। बच्चे परीक्षा देकर अपने घरों को चले गए। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन



दो स्कूल बसों की रेस में सांसत में बच्चों की जान
चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो बस में सवार पांच बच्चों से सिर में आई चोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed