फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बनभूलपुरा के बूथ पर हंगामा

बनभूलपुरा के बूथ पर हंगामा

Mon, 19 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बनभूलपुरा के बूथ पर हंगामा
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में चार स्कूलों पर उत्तेजित लोग एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर भिड़ने पर आमादा थे लेकिन पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर बवाल होने से बचा लिया।
विज्ञापन

बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्ड नंबर 23 और 25 का मतदान हुआ। मतदान शुरू होने पर पार्षद और मेयर प्रत्याशी के कुछ समर्थक मतदान केंद्र के अंदर घुसकर प्रचार करने लगे। इसको लेकर बाहर नारेबाजी, हंगामा हो गया। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर काफी गुस्से में आ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल भीड़ को खदेड़कर रास्ता साफ कराया। इसके बाद फिर पार्षद प्रत्याशी समर्थक चुनाव चिन्ह लेकर सड़क पर हंगामा करने लगे। फिर पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को मतदान केंद्र से दूर खदेड़कर माहौल को सामान्य कराया। गांधीनगर प्राइमरी स्कूल पर शाम के समय पर्चे फेंककर समर्थक नारेबाजी करने लगे। शिकायत थी कि दूसरे क्षेत्रों के अराजक तत्व भी माहौल खराब करने के लिए गांधीनगर में आए हैं। पुलिस ने समय रहते दोनों पक्षों को हटाकर माहौल को शांत किया। शनिबाजार स्थित निशात स्कूल, जीजीआईसी इंदिरानगर में सड़क पर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे लोगों को हटाया। जीजीआईसी के बाहर इकट्ठा लोगों को हटाने के लिए पुलिस को काफी सख्ती बरतनी पड़ी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि चारों स्थानों पर पुलिस के तत्काल कार्रवाई से कोई वारदात नहीं हो सकी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव फोर्स के साथ भ्रमण कर प्रत्येक स्थानों का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी ने युवक को पकड़ा
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा में शिकायत के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया। शिकायत थी कि युवक आसिफ मतदान केंद्र के अंदर आकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि युवक को कुछ देर तक बैठाने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed