फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्वस्थ होने पर युवती का कराया जाएगा कलमबंद बयान

स्वस्थ होने पर युवती का कराया जाएगा कलमबंद बयान

Tue, 02 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ होने पर युवती का कराया जाएगा कलमबंद बयान
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
हल्द्वानी। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि गैंगरेप पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। स्वस्थ होने पर पुलिस अदालत में उसका कलमबंद बयान कराएगी। पुलिस युवती के घर जाकर घटना के संबंध में धारा 161 के तहत बयान लेगी।
विज्ञापन


अमित सेना में भर्ती होना चाहता था
हल्द्वानी। गिरफ्तार अमित के करीबियों ने बताया कि वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। परिवार के लोग भी उससे मिले थाने पहुंचे थे। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया फिर अदालत में पेश कराने के बाद जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


कई अन्य रसूखदारों के राज भी पुलिस की डायरी में कैद
हल्द्वानी। पुलिस का कहना है कि कई सफेदपोश और कारोबारियों के पाल्यों के राज पुलिस की डायरी में दर्ज हैं। चर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए 90 युवकों और 48 युवतियों को बुलाया था। पता चला है कि बनभूलपुरा, आवास विकास, मुखानी क्षेत्र के कई युवक अय्याशी में शामिल हैं। ये युवक हुक्का बार मेें बुलाकर युवतियों को बहलातेे हैं। बनभूलपुरा के दस से अधिक युवकों ने पुलिस के सामने अपनी करतूत को स्वीकार किया है। इनमें नेताओं और कारोबारियों के बेटे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जब युवकों से पूछताछ की गई तो रसूखदार सामने तो नहीं आए मगर किसी ने किसी माध्यम से पुलिस अधिकारियों से अपने बेटों के लिए पैरवी कर रहे थे। भोटिया पड़ाव के युवक ने बताया कि कई छात्रनेता लड़कियों को नैनीताल और भीमताल के होटलों में लेकर गए थे। वे धनबल के दम पर कई लड़कियों का जीवन खराब कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि अभी एक लड़की ने मुकदमा दर्ज कराने का साहस दिखाया है यदि अन्य लड़कियां मुकदमा दर्ज करवा दें तो पुलिस को भी बंद डायरी के पन्ने खोलने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed