{"_id":"5ad7a8074f1c1ba0098b53ba","slug":"71524082695-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं के छात्र को पिता ने बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सातवीं के छात्र को पिता ने बेरहमी से पीटा
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी।
एक सिम के चक्कर में एक बाप ने ऐसा आपा खोया कि अपने ही मासूम बेटे की जान लेने पर उतारू हो गया। उसे डंडे से पीटा और थप्पड़ बरसा दिए। छात्र शिकायत लेकर कोतवाली पुलिस पहुंचा मगर वहां बुलाने के बाद भी पिता वहां नहीं पहुंचा। पुलिस ने मासूम को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के हवाले कर दिया है।
छड़ायल सुयाल निवासी छात्र ने कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक अमर सिंह अधिकारी को बताया कि वह सुबह सो रहा था। इस बीच पिता ने आकर पूछा कि सिम कहां गायब कर दिए। उसने बताया कि वह सिम के बारे में नहीं जानता है। आरोप लगाया कि पिता ने उसे डंडे से पीटना शुरू किया। पिटाई के चलते किशोर का बायां हाथ उठ नहीं रहा है। उसके आंख के पास थप्पड़ों से लाल पड़ गया है।
हालांकि कुछ देर बाद उसके घर में ही रखा सिम मिल गया था। आरोप लगाया कि पिता की प्रताड़ना के चलते उसकी मां ने सात साल पहले जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। पिता अक्सर शराब पीकर उसे पिटते हैं। घटना से क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया। बच्चे ने बताया कि उसका हल्दूचौड़ में ननिहाल है और मूल घर रानीखेत में है।