{"_id":"5a8345784f1c1b0a7b8b6d89","slug":"71518552440-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ कर भाग रहा स्कूटी सवार कार के नीचे आते बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ कर भाग रहा स्कूटी सवार कार के नीचे आते बचा
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। 11 वीं के छात्र को लॉ कॉलेज की एक छात्रा से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। छात्रा पकड़ने के लिए भागी तो छात्र ने स्कूटी दौड़ा दी। भागते समय उसकी स्कूटी कार से टकराते-टकराते बची। जैसे-तैसे जान बची तो गश्त कर रही सीपीयू ने पकड़ लिया। स्कूटी को सीज कर छात्र को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छात्र को फटकार लगाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
घटना मंगलवार 12.30 से बजे की है। ठंडी सड़क पर एक किशोर स्कूटी से वैलेजली लॉज की ओर जा रहा था। छात्र ने गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास पैदल जा रही युवती पर कमेंट्स कर दिए। पहले तो युवती ने नजरअंदाज कर दिया लेकिन जब किशोर ने हद कर दी तो युवती ने उसके पीछे दौड़ लगा दी। पीछा करते देख किशोर ने स्कूटी की रफ्तार तेज कर दी। हड़बड़ाहट में वह संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही कार से टकराते-टकराते बचा। इसी बीच सामने से गुजर रही सीपीयू की उस पर नजर पड़ी तो उसे उठाया गया। इस बीच युवती भी आ गई। उसने सीपीयू को बताया कि किशोर छेड़छाड़ कर भाग रहा था। युवती के अनुसार वह लॉ कॉलेज की छात्रा है। छात्र युवती से माफी मांगने लगा इस पर युवती ने कोई शिकायत नहीं की है। इधर सीपीयू ने स्कूटी को सीज कर दिया है। छात्र को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में छात्र के परिजन कोतवाली पहुंचे, उन्होंने भी माफी मांगी। पुलिस ने छात्र को भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
फुफेरी बहन की स्कूटी लाया था
किशोर ने पुलिस को बताया कि वह वैलेजली का रहने वाला है और एक निजी स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। वह बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को वह फुफेरी बहन की स्कूटी लेकर ठंडी सड़क पहुंचा था।