{"_id":"5a2c3a404f1c1b69678c0ff4","slug":"71512847936-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा 14 दिन बाद युवक के साथ पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्रा 14 दिन बाद युवक के साथ पकड़ी गई
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने 14 दिन से लापता नाबालिग छात्रा को पंचायत घर के पास एक युवक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि उसे युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने युवक को अपहरण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि गौलाजाली उत्तर की रहने वाली 11वीं की छात्रा 25 नवंबर को लापता हो गई थी। उसे पेंटर का काम करने वाला मो. अकील पुत्र हनीफ भगाकर ले गया था। नाबालिग छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को भी सतर्क किया था। शनिवार दोपहर युवक छात्रा को लेकर पंचायत घर के पास गाड़ी से उतरा। सूचना मिलते हीतत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक और छात्रा को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक अकील मूल रूप से रामपुर (उत्तर प्रदेश) जिले के इस्लामनगर मिलक का रहने वाला है। उसने छात्रा को अपने घर में रखा था। छात्रा से पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार की धारा बढ़ा दी है। छात्रा का कहना है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस रविवार को दोनों को अदालत के समक्ष पेश करेगी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।