फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैंक का तीन करोड़ हड़पने के आरोप मे तीन पर मुकदमा

बैंक का तीन करोड़ हड़पने के आरोप मे तीन पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
बैंक का तीन करोड़ हड़पने के आरोप मे तीन पर मुकदमा
हल्द्वानी। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रामपुर रोड स्थित वाहन शोरूम निदेशक समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रामपुर रोड स्थित वाहन शोरूम के मालिक ने पंजाब नेशनल बैंक का पूरा ऋण अदा नहीं दिया और बंधक बनाई गई संपत्ति को गायब कर दो करोड़ 83 लाख 85 हजार 38 रुपये हड़प लिए। वर्तमान में शोरूम बंद हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि सौरभ सुयाल ने तहरीर देकर बताया है कि रामपुर रोड स्थित मां शीतला टावर में मेसर्स शीतला ऑटोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने वाहन शोरूम खोला था। प्रतिष्ठान के मालिकान ने शोरूम संचालन के लिए नवंबर 2015 में पीएनबी से चार करोड़ 25 लाख का ऋण लिया था। इस मामले में उन्होंने कुछ पैसा स्टालमेंट के तहत अदा करने का वादा किया। मालिकान ने ऋण के एवज में वाहन शोरूम के स्टाक सहित अन्य संपत्ति को बंधक बनाया था, लेकिन ऋण चुकता करने से पहले स्टॉक गायब कर दिया। अब भी प्रतिष्ठान के मालिकान पर दो करोड़ 83 लाख 85 हजार बकाया है। इस मामले में पुलिस ने मां शीतला ऑटोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड पंजीकृत कार्यालय मां शीतला टावर रामपुर रोड, सतीश कॉलोनी कालाढूंगी रोड निवासी निदेशक और गारंटर नवीन अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, सुभाषनगर निवासी आकाश अग्रवाल एंड कंपनी के खिलाफ धारा 120बी, 34, 403, 406, 417, 420, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि सौरभ सुयाल ने धारा 156(3) के तहत अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। इसी आधार पर अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर करेंगे।
विज्ञापन


बैंक का करीब तीन करोड़ हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज
वाहन शोरूम बंद, संस्थान सहित चार आरोपी बनाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed