फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1.60 ग्राम स्मैक के साथ बीटेक का छात्र गिरफ्तार

1.60 ग्राम स्मैक के साथ बीटेक का छात्र गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2019 02:06 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
1.60 ग्राम स्मैक के साथ बीटेक का छात्र गिरफ्तार
ड्रग्स की लत
नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 1.60 ग्राम स्मैक के साथ बीटेक के छात्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्र खुद तीन साल से स्मैक का आदी है। अब वह अपने साथियों को भी नशे के दलदल में फंसा रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत शुक्रवार रात एसआई मनोज सिंह नयाल, कांस्टेबल राजा राम, लखविंदर सिंह गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक स्मैक के साथ हल्द्वानी रोड से आ रहा है। पुलिस ने चेकिंग कर एक्टिवा यूके 04-8279 पर सवार युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास 1.60 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इंद्र शर्मा निवासी एटीआई मल्लीताल बताया। आरोपी के पिता एटीआई में कर्मचारी हैं। एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने बताया कि आरोपी बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। देहरादून में पढ़ता है। रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



स्मैक तस्करी में बीटेक का छात्र गिरफ्तार
हल्द्वानी रोड पर गश्त के दौरान मिला 1.60 ग्राम स्मैक बरामद
खुुद तीन साल से नशे का आदी है, साथियों को भी फंसा रहा था नशाखोरी के दलदल में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed