{"_id":"5be9e3f3bdec225d4c0a9a1f","slug":"61542054899-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पीठासीन अधिकारियों सहित सात लोगों को नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पीठासीन अधिकारियों सहित सात लोगों को नोटिस जारी
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुकदमा दर्ज होने के बाद दो पीठासीन अधिकारी और पांच मतदान अधिकारियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। अब पुलिस ने सातों को धारा 41 के तहत नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बयान देने के लिए न आने पर पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।
नगर निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पीठासीन और मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ था। इसमें दो पीठासीन अधिकारी सहित सात लोग गैरहाजिर रहे थे। इस मामले में प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीईओ ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना कर रहे भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि यदि आरोपी बयान देने के लिए नहीं आते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
बयान देने थाने आओ वर्ना होगी गिरफ्तारी
पुलिस ने दो पीठासीन अधिकारियों सहित सात को भेजा नोटिस
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में गैरहाजिर रहने पर दर्ज कराया था मुकदमा
इनके खिलाफ दर्ज है मामला
पीठासीन अधिकारी भारत सिंह (जिला सहायक निबंधक भीमताल), मनोज अधिकारी (जेई, संयुक्त नियोजक नगर एवं नियोजन हल्द्वानी), मतदान अधिकारी हर्षवर्धन पाठक (जेई लघु सिंचाई खंड भीमताल), यशवर्धन जौहरी (वरिष्ठ सहायक लौगिंग प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम पूर्वी), कुंवरपाल सिंह (उप शिक्षा अधिकारी रामनगर), किशन राम टम्टा (उप शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी), मनोज कुमार पांडे (प्रशासनिक अधिकारी भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई हल्द्वानी)।