{"_id":"5bdb60d3bdec22694623d7a7","slug":"61541103827-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता हमला सटोरिया सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता हमला सटोरिया सहित दो गिरफ्तार
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अधिवक्ता पर हमले के आरोप में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सट्टा किंग सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के जमानत प्रार्थनापत्र का अधिवक्ताओं ने विरोध किया। कहा कि कोई भी अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा।
लाइन नंबर नौ आजादनगर निवासी वकील मजहर अली ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि रविवार सुबह दस बजे वह स्वामी विहार गौजाजाली में प्लॉट देखने गए थे। आरोप है कि वहां के स्थानीय निवासी अशोक जोजो, उसके बेेटे समेत तीन अन्य लोगों ने उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर हाथापाई करने लगे। हमलावरों ने प्लॉट बेचने की भी धमकी दी। बाइक क्षतिग्रस्त कर, बाइक की चाभी छीनने समेत 4700 रुपये लूटने का भी आरोप है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने मारपीट, धमकी, बाइक छीनने के आरोप में स्वामी विहार निवासी सटोरिया अशोक जोजो और मोहल्ला गांधीनगर निवासी उसके रिश्तेदार पंकज सागर को गिरफ्तार कर लिया। अशोक सट्टा किंग बताया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। जहां अधिवक्ताओं ने अभियुक्तों की जमानत अर्जी का विरोध किया। बार एसोसिएशन के सचिव राजन मेहरा ने बताया कि इस मामले में अधिवक्ता एकजुट हो गए हैं। इसलिए अधिवक्ताओं पर हमला करने वालों की पैरवी कोई अधिवक्ता नहीं करेगा।