{"_id":"5b09b3224f1c1b886e8b4c43","slug":"61527362338-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने से क्षुब्ध छात्रा ने की खुदकुशी, पहाड़ी से कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेल होने से क्षुब्ध छात्रा ने की खुदकुशी, पहाड़ी से कूदी
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड हाइस्कूल बोर्ड की परीक्षा में फेल हो जाने से आहत विकासखंड मल्ली किरोली की एक छात्रा पहाड़ी से कूद गई। आनन-फानन में परिजन छात्रा को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रानीखेत राजकीय अस्पताल लाई, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि छात्रा जीजीआईसी कफड़ा में पढ़ती थी और परीक्षा परिणामों को उसे बेसब्री से इंतजार था, लेकिन परिणाम पक्ष में नहीं आने के कारण वह आहत हो गई।
मल्ली किरोली निवासी भोला राम की 15 वर्षीय पुत्री कोमल जीजीआईसी कफड़ा में 10वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि सुबह से ही परिणामों को लेकर बेहद उत्साहित थी, लेकिन परिणाम पक्ष में नहीं आया तो कोमल घर से कुछ दूरी पर स्थित पहाड़ी से कूद गई और गहरी खाई में जा गिरी। इसी बीच स्थानीय नागरिकों की नजरें उस पर पड़ी तो आनन फानन में उसे खाई से निकाला गया और 108 एंबुलेंस के माध्यम से रानीखेत अस्पताल ले आए, लेकिन यहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। इधर, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नेई ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही कोमल ने दम तोड़ दिया था, पुलिस को सूचना दी गई है। सिर सहित शरीर में गंभीर चोट होने का अनुमान है। कल 27 मई को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जीजीआईसी कफड़ा में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी
परिणाम आने के बाद क्षुब्ध होकर उठाया कदम
रानीखेत अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम