फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्मैक तस्करों पर लगा गैंगस्टर

स्मैक तस्करों पर लगा गैंगस्टर

Fri, 18 May 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
स्मैक तस्करों पर लगा गैंगस्टर
हल्द्वानी। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस ने दो स्मैक तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। दोनों आरोपियों की संपत्ति और आपराधिक इतिहास जुटा रही है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि उपनिरीक्षक विनोद घई ने गफूरबस्ती निवासी अमन सिद्दीकी और वसीम अहमद को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि दोनों अपराधियों के साथ मिलकर स्मैक और तरस का अवैध कारोबार करते हैं। दोनों के काले धंधे से क्षेत्र की नयी पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इसके पहले भी पुलिस ने मादक द्रव्यों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों आए दिन स्मैक को लेकर मारपीट करते हैं। आरोपियों के कृत्य से क्षेत्रीय जनता काफी परेशान है। दोनों के आपराधिक इतिहास को पुलिस ने एसएसपी के माध्यम से जिला प्रशासन को भेज दिया था। इस मामले में अनुमति मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed