{"_id":"5ae38b304f1c1b340a8b6c76","slug":"61524861744-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा मौत
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। डिग्री कॉलेज के समीप शुक्रवार की रात स्कूटी सवार महिला बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर पड़ी। इस बीच बस ने उसे रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस बाइक सवार को पकड़कर पूछताछ कर रही है। साथ ही बस चालक को तलाशा जा रहा है।
कुसुमखेड़ा निवासी स्व. महेश सिंह बिष्ट की पत्नी बीना बिष्ट (37) नैनीताल रोड स्थित बृजलाल अस्पताल में वार्ड आया के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थी। डिग्री कॉलेज के समीप उसे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला स्कूटी के साथ सड़क पर घायल होकर गिर पड़ी। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल महिला को लेकर पहले बृजलाल अस्पताल गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अजय पाल ने पुष्टि की कि वार्ड आया की मौके पर मौत हो गई थी। इधर क्षेत्रीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया था। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक फरार है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका दस साल का एक बेटा है। अपनी मां के साथ महिला कुसुमखेड़ा में रहती थी।