फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   55 लावारिस शवों की शिनाख्त करने का लक्ष्य

55 लावारिस शवों की शिनाख्त करने का लक्ष्य

Fri, 20 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
  55 लावारिस शवों की शिनाख्त करने का लक्ष्य
हल्द्वानी। लालकुआं में अज्ञात युवक और भीमताल में लावारिस महिला की हत्या का मामला अभी नहीं सुलझा है। इसलिए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने जिले में लावारिस शवों की संख्या बढ़ने पर अधीनस्थों को शिनाख्त के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने भी जिला पुलिस को लावारिस शवों की शिनाख्त की कार्रवाई में प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 59 लावारिस शव पुलिस ने बरामद किए थे। इनमें तीन शवों की शिनाख्त परिजनों द्वारा पुलिस ने कराई, लेकिन 56 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पिछले माह तक 10 लावारिस शव मिले थे। इनमें तीन शवों की पुलिस ने शिनाख्त कराई है। पुलिस के लिए हल्दूचौड़ में हत्या कर फूंका गया शव, भीमताल में महिला का फेंका गया शव चुनौती बना है। कातिलों ने दोनों शवों को फूंकने की कोशिश की थी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि दोनों घटनाओं में शवों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस को टास्क दिए गए हैं। पर्चे बांटने के अलावा समीपवर्ती जिलों की पुलिस से संपर्क साधा गया है। जिले की तरफ से राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो सहित अन्य संस्थाओं को जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed