{"_id":"5ac52f564f1c1b1a6a8b56e8","slug":"61522872150-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर पीने से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर पीने से किशोरी की मौत
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। जवाहरनगर स्थित घर में बुधवार सुबह किशोरी ने जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी के एएसआई नरेश चंद्र किशोरी शीतल (15) पुत्री अमर सिंह की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में शीतल की मां द्रोपदी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बाजार से कीड़े मारने के लिए नुआन की शीशी मंगाई थी। शीतल मानसिक रुप से कमजोर थी। वह भूलवश जहर की शीशी को दवा समझकर पी गई। परिवार के लोग उसे बचाने के लिए पहले बेस अस्पताल लेकर गए, जहां से डाक्टरों ने उसे एसटीएच के लिए रिफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।