फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वैगेनार सवार युवकों ने कैंटर चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

वैगेनार सवार युवकों ने कैंटर चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 17 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
वैगेनार सवार युवकों ने कैंटर चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी ब्लाक के पदमपुरी क्षेत्र के समीप वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कैंटर का पिछला हिस्सा एक वैगनआर कार से टकरा गया। इससे भड़के कार सवार तीन युवकों ने कैंटर चालक की धुनाई कर दी। कैंटर चालक की तहरीर पर मुक्तेश्वर पुलिस ने पिथौरागढ़ निवासी तीनों युवकों को पकड़कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। धारी तहसील के बुरांशी गांव निवासी कैंटर चालक पंकज सिंह बिष्ट ने मुक्तेश्वर पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार दोपहर वह कैंटर संख्या यूके 06 टीए 5088 को लेकर गुनियालेख की ओर से आ रहा था। तभी ओवरटेक करने के प्रयास में कैंटर का पिछला हिस्सा एक वैगनआर कार से टकरा गया। पंकज के मुताबिक कार से उतरकर तीन युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार में सवार मनीष सिंह रौतेला, पारस बोरा और विनोद ऐरी सभी निवासी पिथौरागढ़ को दबोच लिया और तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल के पश्चात बृहस्पतिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed