{"_id":"5bc6460abdec2269695d8bc4","slug":"51539720714-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस की टक्कर से खेत में गिरी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस की टक्कर से खेत में गिरी कार
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खेत में गिरी कार और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर एक वाहन शो रूम के सामने मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कूली बस की टक्कर से कार पेड़ से टकराकर करीब दस फीट नीचे खेत में गिरकर पलट गई। संयोग था कि कार में सवार दो लोगों को हल्की चोटें लगी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस बस चालक की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बिठौरिया निवासी एसएस भाकुनी दो अन्य लोगों के साथ मंगलवार की दोपहर रुद्रपुर जा रहे थे। रामपुर रोड पर एक नेक्शा शो रूम के समीप तेज रफ्तार स्कूली बस की टक्कर से कार पेड़ से टकराकर दस फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। दुर्घटना को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों के अलावा राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने कार में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। संयोग था कि हादसे में दो लोग हल्के ढंग से घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। इस बारे में टीपीनगर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार का कहना है कि बस चालक की पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से चिन्हित करेगी। बस चालक का पता नहीं चला है। लोगों ने बताया कि बस में बच्चे सुरक्षित देखे गए थे। पुलिस ने हादसे की जानकारी लेने के बाद राहत की सांस ली है।