फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अस्पताल प्रबंधन ने जांच कमेटी को नहीं सोंपे दस्तावेज

अस्पताल प्रबंधन ने जांच कमेटी को नहीं सोंपे दस्तावेज

Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने जांच कमेटी को नहीं सोंपे दस्तावेज
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई नवजात की मौत की जांच अभी तक शुरू ही नहीं हुई है। पिछले माह 16 अगस्त को अस्पताल में चंद घंटे के भीतर ही एक के बाद एक चार नवजातों ने प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया था। कई परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया था। डीएम विनोद कुमार सुमन ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय समेत बेस और महिला अस्पताल के सीएमएस को शामिल कर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने एक पखवाड़ा पहले सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन को गर्भवती महिला के इलाज से संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने जांच टीम को उक्त अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं जिसके चलते मामले की जांच ही शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन से मामले से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों के अध्ययन के बाद ही नवजात की मौत के मामले की जांच शुरू की जाएगी।
-पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed