{"_id":"5b2424bd4f1c1b6d4d8b6b46","slug":"51529095357-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा हत्याकांड का पुलिस को सुराग मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राधा हत्याकांड का पुलिस को सुराग मिला
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि राधा हत्याकांड के अभियुक्तों के बारे में सुराग मिल चुका है। अपराधी जल्द पुलिस के शिकंजे में आएंगे। घायल कोचिंग संचालक का एमआरआई कराया गया है। डॉक्टर ने उनकी हालत सुधरने का दावा किया है।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों के बारे में जानकारी मिल चुकी है। पुलिस ने पता लगा लिया है कि बदमाश किस रास्ते से बाइक लेकर भागे थे। इस घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। पुलिस की टीमें अपना-अपना काम कर रही हैं। इधर विवेकानंद अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि भुवन का एमआरआई कराया गया है। उनके दिमाग में सूजन है। पहले से उसके हालत में काफी सुधार आया है लेेकिन बयान देने की स्थिति में नहीं है।
एसएसपी से मिले भुवन के परिजन
हल्द्वानी। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कोचिंग अध्यापकों और भुवन के परिजनों के साथ एसएसपी जन्मेजय खंडूरी से कैंप कार्यालय में मुलाकात की। भुवन के ससुर जगदीश चंद्र चौबे, साला उमेश, संजय चौबे ने जल्द खुलासा करने की मांग की। सुमित हृदयेश ने एसएसपी से कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश सीमा की पुलिस चौकियों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाने को तैयार हैं। पुलिस को शहर के लोगों की सुरक्षा करना दायित्व है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं। टीचर्स एसोसिएशन से संजय जोशी, हरीश जोशी, कैलाश बिष्ट, मयंक मित्तल, तरुण सक्सेना, राजेंद्र देव, केएमएस रावत, दीप त्रिपाठी, पीसी पाठक, रामचंद्र मिशन से जुड़े बृजमोहन कोहली, गोविंद बल्लभ पंत आदि ने मुलाकात की।