फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऊंचापुल से पांच नाबालिग खेलते खेलते लापता

ऊंचापुल से पांच नाबालिग खेलते खेलते लापता

Wed, 18 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ऊंचापुल से पांच नाबालिग खेलते खेलते लापता
हल्द्वानी। ऊंचापुल में खेलते-खेलते पांच बच्चे सोमवार की दोपहर लापता हो गए। रातभर परिजनों की सांसें अटकी रहीं। 30 घंटे बाद वे खुद ही वापस लौट आए। पता चला सभी लालकुआं में रातभर जागरण सुनते रहे। दोपहर बाद भंडारा में खाना खाकर लौटे।
विज्ञापन

जन सौहार्द समिति की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि ऊंचापुल के 11 वर्षीय दीपक बिष्ट की बहन पिंकी ने सोमवार शाम बताया कि दीपक घर नहीं लौटा है। वह ऊं चापुल गईं तो पता चला कि दीपक के अलावा संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले पंकज (08), दिव्यांशु (14),कोहली कालोनी निवासी बबलू (16), अप्पू (17) एक साथ खेल रहे थे। कुछ देर बाद सभी बच्चे लापता हो गए। उन्होंने तीन बच्चों की गुमशुदगी मुखानी थाने में जाकर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बबलू और अप्पू के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास नहीं आए। आरोप था कि बबलू और अप्पू ही तीन अन्य बच्चों को लेकर लापता हुए हैं। उपनिरीक्षक संजय जोशी ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे सभी घर लौट आए। बच्चों ने बताया कि वे रोडवेज घूमते हुए टेंपो से लालकुआं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed