फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घूसखोर अवर अभियंता को कोर्ट में किया पेश

घूसखोर अवर अभियंता को कोर्ट में किया पेश

Sun, 11 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
 घूसखोर अवर अभियंता को कोर्ट में किया पेश
हल्द्वानी। ठेकेदार से बिल की एमबी करने के एवज में साढे़ आठ हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी अवर अभियंता को सतर्कता टीम ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बीते शुक्रवार को सतर्कता टीम ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी द्वितीय कार्यालय में तैनात अवर अभियंता अमित गिरी को ठेकेदार धीरेंद्र सिंह निवासी फतेहपुर का एक बिल की एमबी करने के एवज में 8,500 की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। जांच में सामने आया था कि अमित की मूल तैनाती पिथौरागढ़ है यहां का उस पर अतिरिक्त भार है। टीम ने अभियंता को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में रखा था। इधर शनिवार को सतर्कता टीम ने अमित गिरी को नैनीताल में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed