{"_id":"5c4b7605bdec2273983646e1","slug":"41548449285-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी में कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मृत्यु हो गई।
थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर के कस्बा केलाखेड़ा निवासी प्रकाश राणा की पत्नी जयंती देवी (53) के पुत्र जेपी राणा की शादी 10 फरवरी को होनी थी। वह अपने बेटे जेपी के साथ इसी शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से हल्द्वानी गई थी। वहां से लौटते समय बृहस्पतिवार रात बौर पुल कालाढूंगी में कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरी जयंती को गंभीर चोट लग गई। राहगीरों की मदद से जयंती को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जयंती की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मौके से आई ट्वेंटी कार यूके04एक्स 4903 समेत बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
सड़क हादसों में तीन की मौत
कालाढूंगी में कार की चपेट में आ गई महिला
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र में शाह नत्थन पीर बाबा की मजार के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी के कस्बा पीपलसाना निवासी मुस्तकीम (22) पुत्र जुम्मा भोजपुर में साइकिल रिपेयरिंग करता था। शुक्रवार को वह दोस्त इकबाल से मिलने बाइक यूपी-21-5566 से पीरूमदारा आया था। शाम करीब पांच बजे घर लौटते समय ललितपुर मोड़ के पास उसकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गया। तभी वह डंपर से कुचल गया। सिर में लगी गहरी चोट से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मुस्तकीम ने हेलमेट नहीं पहना था। देर रात उसका भाई राशिद भी रामनगर पहुंच गया है।
दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
हल्द्वानी। चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी खीम सिंह भंडारी (34) 23 जनवरी की रात हल्द्वानी बाजार से घर लौट रहा था। एसटीएच के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। बड़े भाई राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि खीम सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।