{"_id":"5bb67b49867a552952103cb9","slug":"41538685769-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक ने जहर खाकर जान दी
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चौधरी कॉलोनी में घरेलू मामले को लेकर विवाद होने पर पत्नी मायके गई तो टेंपो चालक ने जहर खाकर जान दे दी। उसके दो बच्चे हैं।
बरेली रोड स्थित चौधरी कॉलोनी निवासी सोनू गुप्ता (26) पुत्र रामशंकर गुप्ता ने बृहस्पतिवार शाम अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। चालक के भाई और मां की पहले मौत हो चुकी है। चालक के पिता रामशंकर गुप्ता मंडी में पल्लेदारी करते हैं। रामशंकर ने बताया कि सोनू ने तीन साल पहले सती कॉलोनी निवासी सोनी से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं। छोटा बेटा मात्र दो माह का है। बुधवार को दोनों के बीच घरेलू मामले को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच सोनू के रोकने के बावजूद सोनी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी अस्पताल पहुंच गई थी। कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है लेकिन शव का पंचायतनामा शुक्रवार को पुलिस भरेगी। पिता का आरोप है कि घटना के लिए उसकी बहू जिम्मेदार है। यदि पुलिस जांच करेगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी।