फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक करोड़ के लालच में डाली थी डकैती

एक करोड़ के लालच में डाली थी डकैती

Mon, 24 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ के लालच में डाली थी डकैती
hundred rupees new note
हल्द्वानी। व्यवसायी सौरभ कौशल के घर 14 जून को हुई डकैती मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रिजवान उर्फ अंकल के खिलाफ मुरादाबाद और दिल्ली में हत्या, लूट और डकैती के करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह एक करोड़ के लालच में वारदात करने के लिए यहां आया था लेकिन उतना माल नहीं मिल सका। पुलिस का मानना है कि व्यवसायी के विरोध करने पर यह गिरोह गोली भी चलाने के लिए तैयार था।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में पुलिसकर्मियों ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए गए मुरादाबाद जिले के भोजपुर कहरूवा निवासी रिजवान उर्फ अंकल उर्फ गुरुजी से रविवार को पूछताछ की। उसने बताया कि 1994 में उसके भाई इरफान की हत्या हुई थी। वह तीन भाइयों में बड़ा है। छोटे भाई की हत्या क्षेत्र के विधायक ने कराई थी। उसने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा। अंकल के अनुसार विधायक ने उसे भी फर्जी मुकदमों में जेल भिजवाया था। इसके बाद उसने घर जाना छोड़ दिया। दोनों तरफ से हुई लड़ाई में आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है। विधायक की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। विधायक का बेटा भी अभी जेल में है। अब दुश्मनी शांत हो गई है।
विज्ञापन

अंकल के अनुसार हल्द्वानी में डकैती डालने के लिए दिनेश कश्यप ने भूमिका तैयार की। उसने बताया था कि एक करोड़ से अधिक का माल मिलेगा। इसी कारण वह हल्द्वानी आने के लिए तैयार हो गया था लेकिन उतना माल नहीं मिला। हल्द्वानी पुलिस के पीछा करते समय उसे दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली से मंडी चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने पुलिस रिमांड पर लिया था। वह हत्या के मामले में 2014 में दिल्ली जेल से छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कूदा अंकल
38 मुकदमों की सूची नैनीताल पुलिस को मिली है अंकल के खिलाफ

अब नावेद की तलाश
हल्द्वानी। पुलिस छापे के दौरान पता चला है कि डकैती कांड का अन्य आरोपी नावेद ने दिल्ली स्थित अपने अड्डे को छोड़ दिया है। रामपुर के रहने वाले नावेद को नैनीताल और दिल्ली पुलिस भी तलाश कर रही है।

अब तक पांच गिरफ्तार
-रोहताश, खड़कपुर, मूढ़ापांडे जिला मुरादाबाद यूपी
-नबी हसन, बजरिया, आंवला बरेली यूपी
-प्रकाश कश्यप, वैलेजली लॉज (व्यवसायी सौरभ कौशल का नौकर)
-अजय कश्यप, प्रकाश कश्यप का रिश्तेदार
-दिनेश कश्यप, अजय कश्यप का भाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed