{"_id":"5b1ede444f1c1b644d8b6167","slug":"41528749636-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा हत्याकांड को लेकर एसपी सिटी से मिले जनप्रतिनिधि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राधा हत्याकांड को लेकर एसपी सिटी से मिले जनप्रतिनिधि
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पंचायत घर बैड़ापोखरा में कोचिंग संचालक पर जानलेवा हमले और उनकी पत्नी राधा की हत्या के मामले का खुलासा पांच दिन बाद भी न होने पर प्रधानों ने नाराज हैं। सोमवार को एसपी सिटी से मुलाकात कर उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मुलाकात की। उनका कहना था कि वह पुलिस को सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन इस घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की टीमें काफी तेज गति से काम कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह, मोहन नेगी, हरीश दरम्वाल, हरीश प्रसाद, बालम बिष्ट, दिनेश बोरा आदि मौजूद थे।
भुवन को आया होश, अब बयान की बारी
हल्द्वानी। बृजलाल अस्पताल में भर्ती कोचिंग संचालक भुवन चंद्र भट्ट को धीरे-धीरे होश आ रहा है। हालांकि अभी वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि पुलिस को बयान लेने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बैड़ा पोखरा गांव निवासी कोचिंग संचालक भुवन चंद्र भट्ट के घर में घुसकर डकैतों ने मंगलवार को लूटपाट की थी। हमलावरों ने सो रहे पति और पत्नी राधा पर राड और चापड़ से हमला किया था। पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर हालत में बृजलाल अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में इलाज के दौरान 72 घंटे बाद डॉक्टरों को सफलता मिली है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टरों से उनकी बातचीत हुई है। डॉक्टरों ने अभी बयान के लिए तीन चार दिन इंतजार करने की सलाह दी है। सिर और कान की चोट के चलते भुुवन को ठीक होेने में अभी समय लगेगा। अस्पताल में पुलिस का पहरा लगा हुआ है। भुवन की देखरेख में ससुराल के लोग जुटे हैं। भुवन की बेटी अनन्या ननिहाल में हैं। पुलिस सभी स्थानों पर सतर्कता बरत रही है। अस्पताल में आने जाने वालों पर पुलिस की नजर है।