फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   35 bucks shopkeeper killed in dispute

35 रुपये के विवाद में दुकानदार को मार डाला

Thu, 04 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 04 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
35 bucks shopkeeper killed in dispute

35 रुपये के विवाद में बुधवार रात दुकान में घुसकर हमलावरों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की। दीवार से टकराने के बाद दुकानदार बेहोश हो गया।

विज्ञापन


दुकानदार को इलाज के बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में दुकानदार के बेटे को भी चोट आई है। घटना की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस ने हमले में शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


लाइन नंबर 18 निवासी परचून के दुकानदार शमीम खान (52) बुधवार रात दुकान में बैठे थे। इस बीच पड़ोसी पुत्तन की बेटी सानिया ने शमीम से 15 रुपये का तेल मांगा। तेल लेने के बाद सानिया ने उन्हें 50 रुपये का नोट दिया और दुकानदार ने उसे 35 रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि घर पहुंचने पर सानिया ने कहा कि दुकानदार ने उसे पैसे नहीं दिए। इसी बात को लेकर पुत्तन की पत्नी चंदा दुकान में पहुंची और झगड़ा करने लगी। विवाद बढ़ने पर चंदा की तरफ से उसके पति समेत चार-पांच लोग दुकान में पहुंचे और शमीम की पिटाई शुरू कर दिए। बीच बचाव में बेटा फिरोज भी घायल हो गया।

मारपीट में शमीम का सिर दीवार से टकरा गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मारपीट में हमलावरों ने दुकान का फर्नीचर भी तोड़ दिया। दुकान में सामारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग दुकानदार को लेकर बेस अस्पताल गए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने छापा मारकर पुत्तन, आसिफ, आदिल और मोहसिन को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुत्तन की पत्नी चंदा ने तहरीर दी है कि दुकानदार के परिवार ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शमीम के रिश्तेदार मोहम्मद हनीफ ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद था। दुकानदार शमीम चंदा के झगड़ा करने पर फिर पैसा देने को तैयार हो गया था, लेकिन हमलावरों ने किसी की नहीं सुनी। वे उन्हें जूते और पैर से मारने लगे। उसने हमलावरों को किसी प्रकार दुकान से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed