{"_id":"5bdf5745bdec226944240ade","slug":"31541363525-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़ा व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से भिड़ा व्यापारी
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन पर सड़क घेरकर बैठे व्यापारियों के खिलाफ रविवार देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया। एक व्यापारी और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर 25 दुकानदारों के चालान काटे गए और सभी का सामान जब्त कर लिया गया।
दुकान से बाहर तक फुटपाथ और सड़क तक सामान लगा होने के कारण बाजार में जाम लग रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कालाढूंगी चौहारे से मुखानी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उपाध्याय के आदेश पर फुटपाथ और सड़क पर दुकान का सामान रखने वाले व्यापारियों के चालान किए गए। मुखानी चौराहे से पहले एक दुकानदार से पुलिस कर्मियों ने फुटपाथ और सड़क पर रखा सामान अंदर रखने को कहा। इस पर दुकानदार पुलिस कर्मियों से बहस करने लगा। कुछ देर बाद व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट से भी उलझ गया। व्यापारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और कानूनी कार्रवाई करने तक की बात कही।
अतिक्रमण हटाने को कहा तो पुलिस से भिड़ा व्यापारी
सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए सामान जब्त करने के आदेश, 25 का चालान
कालाढूंगी चौराहे से मुखानी तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान