फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोडवेज कर्मचारियों ने पकड़ा जेब कतरा

रोडवेज कर्मचारियों ने पकड़ा जेब कतरा

Mon, 22 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने पकड़ा जेब कतरा
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी ने दिल्ली रूट की बस में रंगेहाथ जेब काट रहे शातिर को पकड़ लिया। उसके पास से एक पर्स और मोबाइल बरामद हुआ। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नोएडा यूपी निवासी मदन मोहन शाह रविवार को बेटी से मिलकर घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे। दो बजे जैसे ही दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस हल्द्वानी बस स्टैंड पहुंची तो एक जेबकतरे ने उनकी जेब काटकर पर्स चुरा लिया। इसका पता चलते ही वह सीधे रोडवेज कार्यालय पहुंचे। यहां सीसीटीवी फुटेज में जेबकतरा जेब काटकर केमू बस अड्डे की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद रोडवेज कर्मी मुकेश कुमार वर्मा जेबकतरे की तलाश में केमू स्टेशन पहुंचे। लेकिन वह वहां नहीं दिखा। थोड़ी देर में एक और रोडवेज की दिल्ली रूट में जाने वाली बस में यात्री चढ़ रहे थे। तब जेबकतरे ने एक महिला के पर्स से उसका फोन उड़ा लिया। फोन चोरी करते हुए मुकेश कुमार ने राजपुरा निवासी आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से बरामद मोबाइल हल्द्वानी निवासी सुमेला खान का निकला, जिसे लौटा दिया गया। जेबकतरे की निशानदेही पर फेंका हुआ पर्स भी मिल गया लेकिन पर्स में रखे दो सौ रुपये नहीं मिले। जेबकतरे को पुलिस को सौंप दिया गया लेकिन तहरीर न देने के कारण उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एक पर्स और मोबाइल बरामद, पुलिस को सौंपा
दिल्ली जाने वाले यात्रियों की काट रहा था जेब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed