फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार चलाना सीख रहे युवक ने बच्चियों को मारी टक्कर, दोनों घायल

कार चलाना सीख रहे युवक ने बच्चियों को मारी टक्कर, दोनों घायल

Sun, 20 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कार चलाना सीख रहे युवक ने बच्चियों को मारी टक्कर, दोनों घायल
भीमताल (नैनीताल)। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल की सड़क पर कार चलाना सीख रहे युवक ने दो बच्चियों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से घायल दोनों बच्चियों को स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने घायल दोनों बच्चियों का प्राथमिक इलाज करने के बाद एक बच्ची के सिर में चोट लगने पर एमआरआई कराने को कहा। परिजन बच्ची को हल्द्वानी के अस्पताल में लेकर गए जबकि दूसरी बच्ची को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


शनिवार शाम 6:30 बजे लेक्स इंटरनेशनल स्कूल की सड़क पर एक युवक कार चलाना सीख रहा था। तभी अचानक सड़क पर परिजनों के साथ जा रही स्तुति सिंह (6) पुत्री रविंद्र कुमार निवासी ब्लॉक रोड और तनिशा (12) पुत्री कृति पाल निवासी मल्लीताल को कार ने टक्कर मार दी। इससे स्तुति और तनिशा सड़क पर जा गिरी। दोनों बच्चियों के हाथ-पैर और सिर में चोट आ गई। स्तुति के सिर में चोट लगने पर परिजनों को बच्ची का एमआरआई करने को कहा। डॉक्टरों की राय पर स्तुति के पिता रविंद्र कुमार बेटी को लेकर हल्द्वानी के अस्पताल लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक घायल बच्चियों के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, भाजपा नेता प्रदीप पाठक, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश महतोलिया, मनोज भट्ट, संदीप पांडे ने पुलिस से चेकिंग अभियान चलाने को कहा है।
विज्ञापन



कार चलाना सीख रहे युवक ने दो बच्चियों को मारी टक्कर
दोनों घायल, एक बच्ची के सिर में चोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed