{"_id":"5ab8008b4f1c1b51408b508f","slug":"31522008203-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा हटाने पर किया आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखा हटाने पर किया आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने किया आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम ने दमुवाढूंगा में अंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेता का खोखा हटाया गया तो उसने बखेड़ा कर दिया। उसने खुद पर मिट्टी तेल डाल दिया और आत्मदाह की धमकी दे डाली। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया और शांति भगं में आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
नगर निगम ने दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क के समतलीकरण का काम ठेकेदार को दिया है। इस पार्क के एक कोने में सब्जी विक्रेता जगदीश राम उर्फ जग्गू ने खोखा लगाया था और रामधन सक्सेना ने भी काफी जमीन घेर रखी थी। ठेकेदार ने दोनों लोगों के विरोध करने पर काम रोक दिया था और इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को काठगोदाम पुलिस से अवगत कराया था। पुलिस के पहुंचने पर ठेकेदार ने टिन शेड युक्त खोखा हटाना शुरू किया तो सब्जी विक्रेता जगदीश मिट्टी का तेल अपने शरीर पर उड़ेलकर आत्मदाह करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने उसे मिट्टी तेल के साथ पकड़ लिया। उपनिरीक्षक संजय जोशी ने बताया कि पुलिस ने बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसे शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के पहुंचने पर रामधन सक्सेना छिप गया। इस बीच ठेकदार ने खोखा हटाने के बाद रामधन सक्सेना के कब्जे को हटाकर दो जेसीबी से समतलीकरण का काम जारी रखा। जगदीश ने बताया कि उसने पांच साल से खोखा लगाया था।