{"_id":"5a52866a4f1c1b44198b5650","slug":"31515357802-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी चौक इंदिरानगर हल्द्वानी में शनिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 1.20 लाख रुपये और जेवरात की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों ने सीसीटीवी को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पूछने पर पता चला कि मकान बंद कर महिला मायके गई थी और पति एक माह पहले अपने धंधे के सिलसिले में मुंबई गया है। पुलिस इस मामले में चोरों की तलाश कर रही है।
मोहम्मदी चौक इंदिरानगर 13 बीघा निवासी रुखसार पत्नी आरफीन शनिवार को अपना मकान बंद कर पप्पू का बगीचा स्थित मायके चली गई थी। सुबह रुखसार के मामा ने उसे सूचना दी कि मकान का ताला टूटा है। सूचना मिलने पर रुखसार घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। महिला ने बताया कि चोरों ने अंदर की आलमारी तोड़कर 1.20 लाख रुपये, सोने का हार, एक जोड़ी बुंदा, दो लौंग, चांदी की पाजेब चुरा लिया। घटना की सूचना मिल पर बनभूलपुरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों ने सीसीटीवी को जलाने की कोशिश की थी। महिला का कहना था कि दो साल के बेटे की तबियत खराब होने के कारण वह मायके गई थी। इस बारे में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरफीन दिल्ली से एलसीडी बेचता है। महिला पड़ोसी पर चोरी का शक जता रही है। पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है।