{"_id":"5a1dcaae4f1c1b70548c0353","slug":"31511901870-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस से चुरा रहा था तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की बस से चुरा रहा था तेल
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज के बस चालकों पर तेल चोरी के आरोप लगते रहे हैं। मंगलवार को चालक का तेल चोरी करते हुए वीडियो वायरल होने से ये बात पुख्ता हो गई। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस पर सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम ने जांच शुरू कर दी है।
जो वीडियो वायरल हुआ है उसके अनुसार काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 1534 से डीजल निकाला जा रहा है। बस एक ढाबे में रुकी है। बस के नीचे बाल्टी लगी है। पाइप से बाल्टी में तेल निकाला जा रहा है। उसके बाद तेल निकालकर एक आदमी वहां से चल देता है। दूसरा आदमी पाइप निकालकर डीजल की टंकी बंद करता दिख रहा है। ये वीडियो वायरल होने से काठगोदाम डिपो में चालकों बीच खलबली मच गई। रोडवेज के कर्मचारियों ने इस वीडियो को खूब शेयर किया। सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम देशराज के पास भी जब वीडियो पहुंचा तो उन्होंने जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज के सूत्र बताते हैं कि काठगोदाम डिपो से चलाई जा रही वाल्वो की बसों से भी डीजल चोरी जोरों पर चल रही है। तेल बचाने के लिए वाल्वो बहुत धीरे चल रही हैं। दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचने में वाल्वो को आठ घंटे लग जा रहे हैं। जबकि और बसें पांच से छह घंटे में सफर पूरा कर लेती हैं।