फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सिंचाई विभाग ने 60 अतिक्रमणकारियों को भेजे नोटिस

सिंचाई विभाग ने 60 अतिक्रमणकारियों को भेजे नोटिस

Thu, 06 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने 60 अतिक्रमणकारियों को भेजे नोटिस
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग ने नहरों में अतिक्रमण करने और इन्हें दूषित करने वाले 60 लोगों को नोटिस भेजे हैं। अतिक्रमणकारियों को एक महीने के भीतर कब्जा न छोड़ने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नहरों में अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की गौलावार, गौलापार दो मुख्य फीडर नहरें हैं। इन नहरों से निकलने वाली लालकुआं, कठघरिया पोषक नहरें भी शामिल हैं। गौलावार मुख्य पोषक नहर में गौला नदी से ही अतिक्रमण किया गया है। काठगोदाम में ठोकर बस्ती के पास दर्जनों लोगों ने पक्के निर्माण किए हैं। शहर के बीचोंबीच गुजर रही नहरें अतिक्रमण की चपेट में हैं। हल्दूचौड़ में एनएच चौड़ीकरण के दौरान कई लोगों ने नहरों के ऊपर पक्के निर्माण किए हैं। पिछले दिनों हल्दूचौड़ में कई लोगों का पक्का निर्माण ध्वस्त भी किया गया था, लेकिन दोबारा यहां पक्का निर्माण कर लिया गया है। सिंचाई विभाग ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए देवलचौड़ से लालकुआं तक 28 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। नहरों में कूड़ा इत्यादि फेंककर उन्हें गंदा करने के जुर्म में 30 लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। सभी को एक महीने के भीतर अतिक्रमण न छोड़ने, गंदगी न रोकने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग के 60 अतिक्रमणकारियों को नोटिस
नहरों को दूषित करने का भी है आरोप

सिंचाई नहरों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। नहरों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरुण कुमार बंसल अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed