फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वाटर फॉल में डूबे दोनों सैलानियों के एसडीआरएफ ने निकाले शव

वाटर फॉल में डूबे दोनों सैलानियों के एसडीआरएफ ने निकाले शव

Fri, 10 Aug 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
वाटर फॉल में डूबे दोनों सैलानियों के एसडीआरएफ ने निकाले शव
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के भालूगाड़ स्थित वाटर फॉल में बुधवार दोपहर नहाते वक्त डूबे कानपुर के दोनों युवकों के शव बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे एसडीआरफ टीम ने बरामद कर लिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कानपुर वापस लौटते वक्त आठ दोस्त मुक्तेश्वर के भालूगाड़ स्थित वाटर फॉल में घूमने पहुंचे थे। इसमें से सुबेर (26) पुत्र मोहम्मद नईम निवासी रोशन नगर थाना कल्याणपुर कानपुर और शिवम (20) पुत्र नर्मदा निवासी काकादेव कानपुर वाटर फॉल में नहाने चले गए। वाटर फॉल में पानी अधिक होने से दोनों युवक डूबने लगे जिस पर अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरु किया। लेकिन तब तक दोनों युवक वाटर फॉल में जा डूबे। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की खोजबीन की लेकिन दोनों का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे एसडीआर की रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों के शव वाटर फॉल से निकाले। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed