फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फ्लैट में आग लगी हजारों की क्षति

फ्लैट में आग लगी हजारों की क्षति

Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट में आग लगी हजारों की क्षति
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर के ब्लॉक डी के ऊपर फ्लैट में सोमवार की दोपहर आग लग गई। इससे हजारों की क्षति हुई। टीपीनगर ब्लॉक डी दुकान नंबर 107 के ऊपर बने फ्लैट में मजदूर भगवान सिंह अपने बेटे बंटी के साथ रहता है। सोमवार को मजदूर बेटे के साथ अपने काम पर चला गया था। दोपहर करीब दो बजे भगवान के फ्लैट में आग लग गई। पड़ोस के दुकानदारों ने धुआं निकलने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस बीच कमरे में रखा बिस्तर, तख्त समेत 12 हजार रुपये जल गए। लोगों का कहना था कि मजदूर ने अगरबत्ती को जलता छोड़ दिया था। अग्निशमन विभाग की दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी लेकिन एक ही गाड़ी से आग को बुझा लिया गया। विभाग के अधिकारी घटना के कारणों की छानबीन कर रहे हैं लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed