फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुख्यमंत्री के विरोध को लेकर पुलिस सतर्क

मुख्यमंत्री के विरोध को लेकर पुलिस सतर्क

Sun, 31 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के विरोध को लेकर पुलिस सतर्क
हल्द्वानी। आईएसबीटी के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएगी। विरोध को लेकर पुलिस अधिकारियों के बीच देर रात मंथन जारी रहा कि गिरफ्तारी की जाय या नहीं। एलआईयू भी देर रात नेताओं की टोह लेने के लिए सक्रिय रही।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के नैनीताल लोकसभा अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के तहत भाजपा ने आईएसबीटी का कार्य बंद करा दिया। कांग्रेस सरकार ने गौलापार में अंतरराज्जीय बस अड्डा (आईएसबीटी) का निर्माण कराने के लिए काफी मेहनत की थी। भाजपा सरकार विकास की राह छोड़कर टाल मटोल शुरू कर दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आइना दिखानेे के लिए यूथ कांग्रेस तिकोनिया तिराहे पर काला झंडा दिखाएगी। कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विरोध के लिए मुख्यमंत्री तक जा सकते हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में गोपनीय रणनीति तैयार की है। आरोप लगाया कि जनता को मालूम होना चाहिए कि विकास कार्यों पर पानी फेरने के मामले में भाजपा सबसे आगे हैं। कांग्रेस ने ही हल्द्वानी में विकास किया था। भाजपा नेता उसे रोकने के लिए तरह तरह के बहाने बना रहे हैं। विरोध की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मंथन कर रहे हैं। पुुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी निर्णय का खुलासा करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed