{"_id":"5ce1b522bdec2206ff5a674c","slug":"201558295842-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद कार अवतार की तो अगली सीट पर बैठी महिला कौन?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में कैद कार अवतार की तो अगली सीट पर बैठी महिला कौन?
Mon, 20 May 2019 10:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलड़ी में सिडकुल के लेबर सप्लायर अवतार सिंह की जलाई गई कार पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस का दावा है कि अवतार सिंह की कार से मिलते जुलते वाहन की फुटेज रविवार को शहर के एक सीसीटीवी में दिखी है। इसमें आगे की सीट पर एक महिला भी बैठी है लेकिन इस कार का नंबर, चालक और महिला का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। अब पुलिस ये पता करने का प्रयास कर रही है कि कार यदि अवतार की है तो उसमें सवार महिला कौन है। उस महिला का पता लगने पर हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के सामिया लेक सिटी निवासी अवतार सिंह अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी आया था। रात आठ बजे भीमताल थाना क्षेत्र के सलड़ी में उसकी कार में एक पुरुष की लाश रखकर आग लगा दी गई थी। तब से अवतार सिंह भी लापता है। लाश अवतार सिंह की है या किसी और की, इसकी जांच के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रही है। अवतार सिंह की पत्नी ने नीलम ने पुलिस को बताया था कि बृहस्पतिवार को वह इलाज के लिए सबसे पहले मुखानी चौक पहुंचे थे। इसको ध्यान में रखकर पुलिस ने जज फार्म रोड के सीसीटीवी की जांच की।
विज्ञापन
जज फार्म के पास शराब के ठेके और एक दुकान में कैमरों में कार की भी जांच की गई। करीब 4:20 बजे कार मुखानी चौक के पास पार्किंग की ओर जाती दिखी दी है। मुखानी के कैमरे में कार को अवतार सिंह के भाई ने तस्दीक भी किया। नंबर प्लेट भी उसी तरह दिख रहा है लेकिन नंबर साफ नहीं दिख रहे हैं। पुलिस ने इसके अलावा दो नहरिया रोड, मुखानी चौक, कालाढूंगी चौक के पास कैमरों की जांच की। इससे पहले भी कार की लोकेशन 5:45 बजे कालू सिद्ध मंदिर पर दिखी थी। 6:05 बजे टेढ़ी पुलिया और नारीमन चौक पर कार दिखी है। इसी बीच एक कैमरे में अवतार सिंह के कार जैसा वाहन दिख रहा है। इसमें आगे की सीट पर एक महिला भी सवार है।
विज्ञापन