{"_id":"5cdf181fbdec2207903d5953","slug":"201558124575-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशनरी कारोबारी तीन दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्टेशनरी कारोबारी तीन दिन से लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित स्टेशनरी की दुकान पूरन एंड संस के मालिक रहस्यमय हालात में तीन दिन से लापता हो गए। शहर के बडे़ व्यापारी के लापता होने से हड़कंप मच गया। कारोबारी के बेटे ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने व्यापारी की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच में व्यापारी रेलवे बाजार तक स्कूटी से जाते दिखे हैं।
केआर गार्डन रामपुर रोड निवासी संजीव कुमार अग्रवाल (50) की मंगलपड़ाव में पूरन एंड संस नाम से स्टेशनरी की दुकान है। कारोबारी संजीव अग्रवाल 15 मई की सुबह 9:30 बजे दुकान जाने के लिए स्कूटी से घर निकले, लेकिन दुकान नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। घरवालों ने रिश्तेदारों और परिचितों से कारोबारी के बारे में जानकारी ली, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर संजीव के बेटे शोभित अग्रवाल ने हीरानगर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। हीरा नगर चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि व्यापारी की तलाश में सीसीटीवी की जांच की जा रही है। व्यापारी की लोकेशन रेलवे बाजार तक मिली है। इसके बाद व्यापारी एवं स्कूटी का पता नहीं चल रहा है। मोबाइल नंबर भी बंद आने से परेशानी हो रही है।
स्टेशनरी कारोबारी तीन दिन से लापता
बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी