फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुआं डिपो के कर्मचारियों के दर्ज होंगे बयान

लालकुआं डिपो के कर्मचारियों के दर्ज होंगे बयान

Mon, 25 Mar 2019 12:22 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं डिपो के कर्मचारियों के दर्ज होंगे बयान
ख्ाैरा की लकड़ी - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
हल्द्वानी। लालकुआं डिपो में इमारती लकड़ी घोटाले में कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच कमेटी एक दो दिन में इन कर्मचारियों के बयान दर्ज कर सकती है। इस मामले में पहले ही डिपो के स्केलर पर गाज गिर चुकी है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह लालकुआं डिपो से इमारती लकड़ी बरेली भेजी गई थी। इस वाहन में 11 घनमीटर की 119 नग लकड़ी लदी थी। वन विभाग बरेली के अधिकारियों ने वाहन को रोका और जांच की तो रवन्ने में दर्ज मात्रा से अधिक लकड़ी मिली। 11 नग लकड़ी की गोलाई दर्ज मात्रा से अधिक थी। अधिकारियों ने यहां के निगम अधिकारियों को रिपोर्ट दी। वन निगम के अधिकारियों ने लालकुआं डिपो के स्केलर महेश चंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया था। निगम के आरएम एमपीएस रावत ने मामले की जांच के लिए डीएसएम एमसी जोशी, टनकपुर के डीएसएम महेश आर्या, डीएलएम प्रकाश आर्य की कमेटी का गठन किया है। डीएसएम एमसी जोशी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के कारण समिति के सदस्य अभी नहीं आ सके हैं। जांच अधिकारी संबंधित लोगों के बयान जल्द दर्ज कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


लकड़ी घोटाले में दर्ज होंगे डिपो कर्मियों के बयान
लालकुआं डिपो से बरेली भेजे गए थे इमारती लकड़ी के 119 गिल्टे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed