फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आईजी ने अपराधों पर नियंत्रण के दिए निर्देश

आईजी ने अपराधों पर नियंत्रण के दिए निर्देश

Wed, 12 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
आईजी ने अपराधों पर नियंत्रण के दिए निर्देश
आईजी ने की अपराध समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। उच्च न्यायालय के निर्देश और पुलिस के कई प्रयास के बाद भी शादी और अन्य समारोहों में रात दस बजे बाद भी डीजे का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईजी पूरन सिंह रावत ने अब इस पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि रात 10 बजे बाद डीजे संचालन हर हाल में बंद कराना होगा। उन्होंने हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

हल्द्वानी कैंप कार्यालय में अपराध समीक्षा गोष्ठी में आईजी ने कहा कि नव वर्ष और क्रिसमस डे के आयोजन को लेकर पुलिस अभी से तैयारी कर लें। नैनीताल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के लिए हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ट्रैफिक प्लान बनाकर उसका प्रचार-प्रसार करें। अपराध रोकने के लिए बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस सायंकालीन गश्त करे। अज्ञात शवों की शिनाख्त और बाहर से लाकर यहां शवों को फेंके जाने के संबंध में प्रभावी कार्ययोजना बनाने को चर्चा हुई। आईजी ने कहा कि नैनीताल और ऊधमसिंह नगर पुलिस महत्वपूर्ण मार्गों पर बैरियर लगाकर चेकिंग जारी रखे।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के साथ अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने और प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में नैनीताल एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, अल्मोड़ा की एसएसपी पी रेणुका देवी, पिथौरागढ़ के एसपी रामचंद्र राजगुरु, बागेश्वर के एसपी मुकेश कुमार, चंपावत के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दस बजे बाद बंद करना ही होगा डीजे
अपराध समीक्षा गोष्ठी में आईजी ने कहा-हर्ष फायरिंग पर सख्त कार्रवाई हो


संदीप सिंह पुलिस मैन ऑफ द मंथ बने
हल्द्वानी। अक्तूबर में रानीखेत में तीन अभियुक्तों से 27 वाहनों की बरामदगी, 15 खोए मोबाइल फोन बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अल्मोड़ा साइबर सेल में नियुक्त कांस्टेबल संदीप सिंह को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया। संदीप को एक हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आईजी ने कहा कि लंबित मामलों के अच्छे निस्तारण करने वाले पुलिस कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाएगा।
रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश
हल्द्वानी। आईजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को फैक्ट्रियों औरक्रशर पर आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। थानों को ट्रैफिक प्लान बनाकर कार्य करने की सलाह भी दी गई।
बाहरी गिरोह का सत्यापन
हल्द्वानी। बाहरी आपराधिक गिरोहों के सत्यापन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और रुद्रपुर के नेतृत्व में जनपदीय टीम गठित की गई है। इस मामले में गैर राज्यों में सत्यापन की कार्यवाही जारी है। आईजी ने कहा कि प्रार्थना पत्रों की जांच में त्वरित एक्शन लिया जाए ताकि बड़ी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी कहा
- पुलिस पेंशनरों के देयों के निस्तारण के संबंध में एक सीओ नियुक्त होगा। जो कोषागार से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का निस्तारण कराएगा।
-गुंडा एक्ट में निरुद्ध व्यक्तियों को जिला प्रशासन में प्रभावी पैरवी कर जिला बदर की कार्रवाई करें। तीन माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का निस्तारण हो।
-18 दिसंबर को अल्पसंख्यक दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed