{"_id":"5b09b31c4f1c1ba86e8b4d32","slug":"201527362332-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे लगा फरार मुजरिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन की मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे लगा फरार मुजरिम
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तीन दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा मुजरिम महेश मैनाली को शनिवार को पुलिस ने सायंकाल लोद स्थित पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि लोद के कुछ साहसी बच्चों ने मुजरिम को पहचान लिया और उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मुजरिम के साथ मारपीट न हो वहां सोमेश्वर की पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया था।
मालूम हो कि भतौरा क्षेत्र की महिलाओं से लूटपाट के मामले में आरोपी मटेला के व्यासुखत्ता निवासी महेश मैनाली पिछले छह वर्षों से फरार चल रहा था। बीते छह अप्रैल को थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अल्मोड़ा जेल भेजा गया था। 24 मई को मुजरिम को पुलिस अभिरक्षा में अल्मोड़ा से द्वाराहाट कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था, लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पिछले तीन दिनों से द्वाराहाट, चौखुटिया पीएसी, एसओजी टीम सहित पुलिस की टीमें कांबिंग कर रही थीं। जंगलों की खाक छानने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली थे। इधर देर शाम लोद से पुलिस को मुजरिम के वहां होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लोद में कुछ स्थानीय साहसी बच्चों ने मुजरिम को पहचान लिया और उसे पकड़ लिया। वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मुजरिम के साथ मारपीट न हो इसके लिए वहां सोमेश्वर पुलिस को भी तैनात किया गया था। पुलिस ने मुजरिम को हिरासत में ले लिया है। कल मुजरिम महेश मैनाली को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
सोमेश्वर के लोद में कुछ साहसी बच्चों ने पकड़ लिया था
पुलिस कल मुजरिम को न्यायिक हिरासत में भेजेगी जेल