{"_id":"5ae623d04f1c1b9e098b73ef","slug":"201525031888-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। व्यवसायी मुजाहिद नबी उर्फ राजू का छोटा बेटा शाहहुद काफी सीधा था। बच्चे के शव आने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ लाइन नंबर एक स्थित घर के सामने टूट पड़ी। हर कोई बच्चे की मौत पर आंसू बहा रहा था। महिलाओं की चीख से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया था।
कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी, अरशद अयूब आदि कई लोग लाइन नंबर एक पर आ गई थी। पता चला कि घटना का शिकार छात्र भाजपा नेता मजहर नईम नवाब के साले का बेटा था। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि राजू के दोनों बच्चे काफी सीधे हैं। काल ने घेर लिया था कि दोस्तों के साथ वह घूमने के लिए चला गया। व्यवसायी बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ाकर समाज में बड़ा आदमी बनाना चाहते थे लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। सुबह लोगों ने जिस बच्चे को स्कूल से आते हुए देखा था रात में शव देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। भीड़ के चलते लाइन नंबर का रास्ता देर रात तक बंद हो गया था।
पुलिस को पहले ही चेताया था
भीमताल। जमरानी क्षेत्र की गौला नदी में स्नान करते समय कई स्थानीय लोग डूब चुके हैं। इस मामले में विधायक राम सिंह कैड़ा, ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया, ग्राम प्रधान प्रकाश पांडे, छात्र नेता संतोष शर्मा ने भीमताल पुलिस को कई बार चेताया था, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। ग्राम प्रधान प्रकाश ने हर शनिवार, रविवार को गश्त कर बाहरी लोगों के नदी में जाने पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न घट सके।