{"_id":"5bf71107bdec2241c802e2d8","slug":"191542918407-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाला बताकर बैग चेक किया और लाखों का सोना उड़ा ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस वाला बताकर बैग चेक किया और लाखों का सोना उड़ा ले उड़े
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
ठगी के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पटेल चौक के बर्तन बाजार में बृहस्पतिवार शाम लुटेरों ने खुद को पुलिस वाला बताकर वारदात कर दी। उन्होंने सराफा कारीगर का बेग चेक करने के बहाने 75 ग्राम सोना उड़ा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि गिरोह मेें पांच लोग शामिल हैं। लुटे गए जेवरात की कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। घटना से व्यवसायियों में दहशत हैं।
कोलकाता के हुबली जिले के सिंगूर का मूल निवासी मेराज उर्फ राजू (30) नैनीताल में शंकर ज्वैलर्स का चार सालों से कारीगर है। बृहस्पतिवार की शाम वह 75 ग्राम सोना लेकर उसकी कटिंग और छिलाई कराने के लिए पटेल चौक आया था। शाम छह बजे अमर बर्तन भंडार के सामने पहुंचने पर दो लोग उससे मिले और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। मेराज के अनुसार दोनों का कहना था कि अभी एक बैग से असलहा मिला है। इसी कारण उसके भी बैग की चेकिंग करनी है। मेराज पुलिस का नाम सुनते ही बैग की चेकिंग कराने के लिए तैयार हो गए। चेकिंग के दौरान एक साथी ने 75 ग्राम सोना लेकर अपने अन्य साथी को थमा दिया। इसके बाद दोनों भीड़ के बीच चले गए। कारीगर ने कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद अपने मालिक संजीव रस्तोगी को फोन किया।
संपर्क न होने पर उसने पटेल चौक के कारीगर विकास को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी के फुटेज की जांच की। जांच में पांच संदिग्ध दिखायी दे रहे हैं। एसएसआई विजय सिंह मेहता का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
वर्दी के नाम पर चार माह में दूसरी वारदात
हल्द्वानी। खुद को क्राइम ब्रांच का आफिसर बताकर डकैतों ने प्रगति विहार में 14 जून की रात व्यवसायी कौशल सहित तीन लोगों को असलहे के बल पर एक कमरे में बंधक बना दिया था। घर में कमरों को खंगालकर बदमाश पौने चार लाख रुपये नगद और करीब 15 तोला सोने के जेवरात, सीसीटीवी के डीवीआर लूटकर कार से चंपत हो गए। हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर लिया।
मोहल्ले में मशीन लेकर घूम रहे हैं ठग
जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी। एसएसपी के पीआरओ ने जिला पुलिस की तरफ से चेतावनी जारी की है कि कुछ लोग फर्जी सरकारी कर्मचारी बनकर मैदानी क्षेत्र के साथ ही पहाड़ में झांसा देकर पैसे उड़ा रहे हैं। वे गली-मोहल्लों में मशीन लेकर घूम रहे हैं और बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने के नाम पर अंगुठे के निशान ले रहे हैं। इसके बाद संबंधित घरों के स्वामियों के खाते से पैसे निकाल रहे हैं। जिला पुलिस ने ऐसे लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। चेताया गया कि किसी ऐसे व्यक्ति के घर मे आने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराए। इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों को भेजकर जागरूक करें। सतर्कता नहीं बरतने पर आम लोग बदमाशों के झांसे में आ सकते हैं।
पटेल चौक में सरेशाम वारदात से व्यवसायियों में दहशत