{"_id":"5bd7620bbdec22693327753a","slug":"191540841995-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी कालेज में फोटो खींचने से मना करने पर चीफ प्राक्टर से भिड़े युवक युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबी कालेज में फोटो खींचने से मना करने पर चीफ प्राक्टर से भिड़े युवक युवती
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज को बाहरी युवक युवतियों ने अय्याशी का अड्डा बना दिया है। ऐसा ही मामला सोमवार को सामने आया, जब एक युवक और युवती एक दूसरे के गले में हाथ डालकर सेल्फी ले रहे थे और टोकने पर वह चीफ प्राक्टर से ही भिड़ गए। बाद में कालेज के ही विद्यार्थियों ने दोनों को चेतावनी देकर वहां से भगा दिया।
एमबी कॉलेज में कोई स्थायी प्राचार्य न होने के कारण अराजकता जैसा माहौल हो गया है। कॉलेज में बाहरी तत्वों का जमावड़ा होने से यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी काफी परेशान हैं। सोमवार को अपराह्न करीब ढाई बजे महाविद्यालय परिसर में एक युवक युवती के गले में हाथ डालकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था, तभी वहां से जा रहे चीफ प्राक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार ने आपत्ति जताते उन्हें फटकार लगाई। लेकिन दोनों ही उनसे भिड़ गए और बहस करने लगे कि गले में हाथ डालकर फोटो खींचने में क्या बुराई है।
शोरशराबा सुनकर वहां छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई और अन्य शिक्षक भी पहुंच गए। इस पर भी वह शांत नहीं हुए। काफी देर बाद कॉलेज के पूर्व छात्रनेता प्रमोद बोरा भी पहुंच गए। उन्होंने शोर मचा रहे युवक-युवती को जमकर लताड़ लगाई, जिसके बाद वह चले गए। बाद में पता चला वे दोनों तो कॉलेज के विद्यार्थी तक नहीं हैं।
विज्ञापन
छात्रसंघ सचिव गौरव सनवाल ने मुद्दा उठाया कि महाविद्यालय में आई कार्ड की चेकिंग नहीं हो रही, जिसके कारण अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है।
तीसरी मंजिल के क्लास रूम में पकड़ा गया था प्रेमी युगल
हल्द्वानी। महाविद्यालय के तीसरी मंजिल में स्थित क्लासरूम के किवाड़ बंद कर प्रेमी जोड़े बैठे रहते हैं। बताते हैं कि तीन-चार दिन पहले तीसरी मंजिल के एक क्लासरूम में प्रेमी युगल अंदर से किवाड़ बंद कर बैठे थे। युवती से पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि सिर में दर्द हो रहा था। महाविद्यालय में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं।