फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सेना की ट्रक के नीचे आई कार, पलटने के बावजूद पांच लोग बचे

सेना की ट्रक के नीचे आई कार, पलटने के बावजूद पांच लोग बचे

Thu, 23 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
सेना की ट्रक के नीचे आई कार, पलटने के बावजूद पांच लोग बचे
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर शीशमहल में बुधवार की शाम सेना के ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार पलट गई। उसमें सवार एक ही परिवार के छह लोग बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने कार के अंदर फंसे दो बच्चों सहित अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में परिवार के मुखिया को चोटे आई हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के मूल निवासी हरीश आर्या का दमुवाढूंगा में मकान है। वह जिला प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं। बुधवार को हरीश अल्मोड़ा से अपने दामाद महेश चंद्र, पत्नी विमला, बेटी उमा, नाती मुदित (05) और नातिन मुदिता (03) के साथ ऑल्टो कार से लौट रहे थे। कार महेश चंद्र चला रहे थे। शीशमहल पहुंचने पर पीछे से आ रहे सेना के ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हुक में फंसने के कारण कार पलट गई। हादसा होते ही ट्रक चालक ने गाड़ी रोक दी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पलटी कार के दरवाजों को तोड़कर फंसे लोगों को निकाला। हरीश आर्या को चोट लगी जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हुए। काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सेना का ट्रक रानीबाग एनसीसी में खाना सप्लाई करने के बाद तिकोनिया स्थित छावनी जा रहा था। चालक ने बताया कि कार चालक अपनी गाड़ी काट रहा था। इसी कारण हुक में कार फंस गई। ब्रेक लगाने के कारण कार सवार लोग बच गए। सभी घायल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

कार, बाल-बाल बचा परिवार
दो बच्चों समेत छह लोग सवार थे, मुखिया को आई हलकी चोटें
नैनीताल रोड पर शीशमहल में हुआ हादसा

वीडियो क्लिप बनाने पर मोबाइल पटका
हादसे के बाद वीडियो क्लिप बनाने पर वहां मौजूद एक महिला ने एक युवक का मोबाइल को पटक दिया। उनका कहना था कि इतना बड़ा हादसा हुआ है वह मदद करने के बजाय रिकार्डिंग कर रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि ऊपर वाले की कृपा से कार सवार बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed