फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आखिर पकड़ा गया चोरी का आरोपी चवन्नी

आखिर पकड़ा गया चोरी का आरोपी चवन्नी

Sat, 30 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
आखिर पकड़ा गया चोरी का आरोपी चवन्नी
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने एक सप्ताह से वांछित चोरी के आरोपी मुकेश उर्फ मयंक उर्फ चवन्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास चोरी के जेवरात और एलईडी मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीन चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि मयंक उर्फ चवन्नी लक्ष्मी टॉकीज के पास सिंधी चौराहे का रहने वाला है। पुलिस ने शुक्रवार की रात नौ बजे बाजपुर बस अड्डे से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से सोने के बूंदे, अंगूठी, तीन हजार रुपये नगद, एलईडी बरामद किया। आरोपी ने बताया कि बरामद सामान उसने जजफार्म निवासी प्रेमबल्लभ कर्नाटक, धर्मेंद्र कुमार के घर से चुराए थे। उसने शहर की तीन चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी के चार साथियों पीलीभीत जिले के अमरिया भूड़ाकैमोर निवासी कायम खां, बागेश्वर जिले के कपकोट कर्मी निवासी चंचल सिंह दानू, किदवईनगर बनभूलपुरा निवासी अमान खां उर्फ मोटा को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर पांच चोरियों का खुलासा किया था। चारों के पास से चार लाख रुपये के जेवरात को बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की थी। गिरफ्तार आरोपियों ने एक सप्ताह पहले चवन्नी के बारे में जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed