{"_id":"5cb4ee68bdec22142a721636","slug":"181555361384-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के हवलदार के खाते से साढ़े दस हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के हवलदार के खाते से साढ़े दस हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
हल्द्वानी। जम्मू कश्मीर की सीमा पर तैनात सेना के हवलदार के खाते से साढ़े दस हजार रुपये निकालने का मामला कोतवाली पुलिस के पास आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पता चला है कि पैसे मेरठ से निकाले गए हैं।
दमुवाढूंगा निवासी ममता ने पुलिस को बताया कि उसके पति चंदन राम जम्मू में तैनात हैं। दोनों का संयुक्त खाता नैनीताल रोड स्थित स्टेट बैंक में है। उन्होंने कहा कि खाते से 13 अप्रैल को 5100 और 14 अप्रैल को 5500 रुपये निकाले गए हैं। जबकि एटीएम कार्ड और पासबुक उसके पास है। बता दें कि रविवार को भी एक अन्य महिला ने इसी प्रकार 40 हजार रुपये निकालने की शिकायत की थी। एक अन्य फौजी ने चार दिन पहले एक लाख रुपये निकालने की शिकायत की थी। पुलिस आशंका जता है कि एटीएम कार्ड का क्लोनिंग किया गया है।
जवान के खाते से साढ़े दस हजार निकाले
खाताधारक को भी सतर्कता बरतना जरूरी है
हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक के एजीएम राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि ओटीपी, लिंक या अन्य प्रकार की चीजें शेयर किए बगैर कोई जालसाज पैसा नहीं निकाल सकता है। एटीएम कार्ड का प्रयोग करते समय खाताधारक को भी सतर्कता बरतनी होगी। एटीएम कार्ड का पिनकोड डालते समय हाथ से ढकना चाहिए। अपने पीछे खड़े व्यक्ति को दिखाकर पिनकोड नहीं डालना चाहिए। स्टेट बैंक ने काफी स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं कि आप एसएमएस के माध्यम से एटीएम कार्ड ब्लाक और खोल सकते हैं।