फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कोतवाली में हंगामा करने वाले दो आरोपियों ने उगला सच

कोतवाली में हंगामा करने वाले दो आरोपियों ने उगला सच

Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में हंगामा करने वाले दो आरोपियों ने उगला सच
Arrest
रामनगर (नैनीताल)। महिला का भेष बनाकर बड़े भाई के घर से चोरी करने वाले युवक के साथ ही पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। यह दोनों आरोपी बुधवार को कोतवाली घेराव को पहुंचे लोगों के साथ आए थे और सबसे ज्यादा हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें बुधवार रात हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इन्होंने सच उगल दिया। पुलिस ने चोरी की रकम बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मोबीन निवासी शाही मस्जिद खताड़ी के मकान से मंगलवार को उसके छोटे भाई नाजिम ने महिला का भेष बनाकर पांच लाख रुपये एवं जेवरात चोरी किए थे। जब वह चोरी करके भाग रहा था, तभी भीड़ ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर रकम से भरा थैला भी छीन लिया था। इसके बाद जब पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची तो थैले में केवल 21 हजार रुपये ही मिले थे। इस मामले में क्षेत्र के लोगों बुधवार को कोतवाली पहुंचकर चोरी का खुलासा करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था। एसआई जयपाल चौहान एवं एसएसआई ने कोतवाली में सबसे ज्यादा हंगामा करने वाले शब्बू और मोहम्मद अली निवासी खताड़ी को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने सारी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने इन दोनों के पास से चोरी के 4 लाख 39 हजार रुपये, एक अंगूठी और चांदी के एक जोड़ा पाजेब बरामद किए।
विज्ञापन


कोतवाली में हंगामा करने वाले दो आरोपियों ने उगला सच
महिला का भेष बनाकर भाई के घर चोरी करने का मामला
कोतवाली घेराव को पहुंचे लोगों के साथ पहुंचकर सबसे ज्यादा हंगामा कर रहे थे आरोपी
रकम बरामद करने के साथ ही पुलिस ने तीनों को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed