{"_id":"5c48d13dbdec22739b06977f","slug":"181548276028-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम तुमड़िया डाम मालधनचौड़ निवासी सोनू ने बीते दिवस पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह किसी काम से जा रहा था। इस बीच रास्ते में रोककर चन्ना सिंह, अमरजीत, हरदीप निवासी उपरोक्त ने घर में घुसकर गाली-गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी भी की।
पुलिस ने इस मामले में उक्त तीनों के खिलाफ धारा 323, 324, 354, 457, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के उपरोक्त गांव के निवासी हरदीप सिंह पुत्र आत्मा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दयाल सिंह, सोनू और संदीप ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके हाथ की एक उंगली भी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में उक्त तीनों के खिलाफ धारा 323, 324, 341 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरोेे