फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लावारिस शवों को मिलेंगे वारिस

लावारिस शवों को मिलेंगे वारिस

Wed, 23 Jan 2019 01:54 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
लावारिस शवों को मिलेंगे वारिस
dna test - फोटो : social media
नैनीताल। सिर कटे, अधजले और सड़े गले शवों की भी शिनाख्त हो सकेगी। भविष्य में मिलने वाले शवों का पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी और रिपोर्ट को सुरक्षित रखेगी, अगर किसी व्यक्ति से अज्ञात शव की कोई समानता होती है तो पुलिस उसके परिवार के अन्य लोगों के डीएनए से सच्चाई जान सकेगी। डीआईजी अजय जोशी ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी जगह हत्या कर शव कुमाऊं की वादियों में फेंकने का क्रम जारी है। साल 2018 में मंडल में कुल 154 अज्ञात शव मिले। इनमें सबसे ज्यादा ऊधम सिंह नगर जिले में और सबसे कम अल्मोड़ा जिले में मिले हैं। मंडल में राज्य गठन के बाद से अब तक 300 से ज्यादा मौतें सिर्फ राज बनकर रह गईं हैं। इनमें से अधिकतर को हत्या कर यहां फेंका गया था। शातिर हत्यारे दूसरे जिले एवं प्रदेशों में हत्या कर शव यहां फेंक देते हैं। शव के पास ऐसा कोई सुराग नहीं छोड़ते हैं, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। कई शवों को जला दिया जाता है तो कुछ शवों का चेहरा खराब कर दिया जाता है। कई शव खाई और घने जंगल में फेंक दिए जाते हैं, जिससे वह सड़ी-गली हालत में कई दिन बाद मिलते हैं। कई शव सिर काट कर फेंक दिए जाते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने इन शवों की शिनाख्त कराने की बड़ी चुनौती होती है। नतीजतन इनके कातिल खुलेआम घूमते रहते हैं। अब डीआईजी ने ऐसे जटिल केसों को सुलझाने के लिए अधिकारियों को डीएनए टेस्ट कराने के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन



लावारिस शवों को मिलेंगे वारिस
गुमशुदा लोगों के परिजनों के डीएनए से कराया जाएगा मिलान
डीआईजी ने अधिकारियों को दिए डीएनए टेस्ट के निर्देश
एक साल के दौरान कुमाऊं में मिले 154 अज्ञात शवों में से सिर्फ 37 की हुई है शिनाख्त

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अज्ञात शवों का डीएनए टेस्ट करवा लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़े तो डीएनए के जरिए शव की शिनाख्त हो सके। -अजय जोशी, डीआईजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अज्ञात शव मिले शिनाख्त
ऊधम सिंह नगर जिले 68 13
अल्मोड़ा 2 0
नैनीताल 56 10
चंपावत 15 6
पिथौरागढ़ 13 8
बागेश्वर 0 0
154 37
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed